16 दिसंबर 2024 - 13:32
सीरिया मे हिरोशिमा का मंज़र, इस्राईल की नौसेना ने किए भयंकर हमले

इस हमले के बाद अब तक कोई भी इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सका है और इस हमले से कितना नुकसान हुआ और कितने नागरिक हताहत हुए इसकी कोई जानकारी नहीं है।

ज़ायोनी शासन ने भूमध्यसागरीय तट पर सीरिया की बंदरगाह टार्टस पर युद्धपोतों का उपयोग करते हुए, अपने अब तक के सबसे भीषण हमले किए कहा जा रहा है कि यह हमले इतने भीषण और बर्बर हैं कि इसे " टार्टस का हिरोशिमा" के रूप में बयान किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को, ज़ायोनी शासन ने नौसेना के विध्वंसकों का उपयोग करके दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में भूमध्य सागर के तट पर स्थित बंदरगाह शहर टार्टस पर अपना सबसे भयानक और भीषण  आक्रमण शुरू किया।

इस हमले के बाद अब तक कोई भी इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सका है और इस हमले से कितना नुकसान हुआ और कितने नागरिक हताहत हुए इसकी कोई जानकारी नहीं है।